16.1 C
New York
Saturday, May 18, 2024

Buy now

spot_img

रादौर विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा – नायब और नवीन को एक ही समझे

कांग्रेस के अनेक नेता कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे: नायब सैनी

रादौर विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा – नायब और नवीन को एक ही समझे

तीसरी बार “मोदी सरकार” बनने पर 70 वर्ष आयु के हर व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड मिलेगा

रादौर (यमुनानगर), प्रदेश एजेण्डा न्यूज़
हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस के अनेक  नेता कांग्रेस में घुटन महसूस कर बाहर निकलने का रास्ता देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के कांग्रेस छोड़ने की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा के भी कई कांग्रेसी नेता वर्तमान में रास्ता देख रहे हैं कि किस रास्ते से उन्हें निकलना है। मुख्यमंत्री रविवार को रादौर में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल के पक्ष में “विजय संकल्प रैली” को संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि नवीन और नायब को एक ही समझें और दोनों की राशि भी एक ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में गरीब और भी गरीब हुआ है, जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कल्याणकारी नीतियां बनाकर उसे ऐसे योजनाबद्ध तरीके से उन्हें लागू करने का काम किया है कि देश के 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकलने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 10 साल में जो कहा वह किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस का काम केवल केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का विरोध करना रहा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज न नेता है,न नीति है और न ही नीयत है। जबकि भाजपा के पास नरेन्द्र मोदी के रूप में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता हैं, जिनकी नीयत देश को विकसित बनाने की है और उनके पास शानदार नीति है, जिससे हर भारतीय का भला हो रहा है।

*कांग्रेस झूठ बोलकर वोट लेने का काम करती*
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलकर वोट लेने का काम करती है। उसे इस बात से कोई मतलब नहीं है कि उसके झूठ से लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा? उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी का नारा देकर उनसे वोट तो लिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जिस कारण 16000 से ज्यादा किसानों की जमीन कुर्क हो गई और 4500 किसानों ने आत्महत्या कर ली। अब कांग्रेस के लोग एक दिन में गरीबी हटाने की बात करते हैं,जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने कभी किसानों का भला नहीं सोचा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना,जनधन खाता योजना,हर नल से जल योजना,उज्ज्वला योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का काम किया है। लोगों को रोजगार के साधन मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री ने काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी और गति से विकास के कार्य करेंगे। देश को और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। देश के लोगों के लिए अनेकों योजनाएं प्रधानमंत्री ने बनाई है और इन योजनाओं को संकल्प पत्र में शामिल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन देने का प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है और यह भी संकल्प किया है कि तीसरी बार सरकार बनने पर देश के 70 वर्ष की आयु के हर व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा, ताकि उन्हें अपने इलाज के लिए किसी की तरफ देखना ना पड़े।

बॉक्स
*विकसित भारत में हर व्यक्ति होगा खुशहाल : नवीन जिंदल*
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए जो कार्य किया है वह बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है और जिसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में हर व्यक्ति के पास रोजगार होगा। हर व्यक्ति खुशहाल होगा। किसानों की आय ज्यादा होगी। महिलाएं स्वाबलंबी बनेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई गई योजनाओं की जमकर प्रशंसा की। नवीन जिंदल हरियाणा सरकार द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए बिना खर्ची-बिना पर्ची नौकरी देने की सराहना की और कहा कि इससे युवाओं को काफी लाभ हुआ है।

बॉक्स
*सुभाष सुधा ने मनोहर लाल को बताया संत*
हरियाणा के राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को संत बताते हुए कहा कि मनोहर लाल ने अपने हिस्से की पुश्तैनी तीन एकड़ जमीन और मकान दान कर दिया। उन्होंने कहा कि यही नहीं मनोहर लाल ने खुद कुर्सी छोड़ दी ताकि युवा आगे आएं और काम करें। जबकि राजनीति में इसके अलावा कोई दूसरा उदाहरण इस प्रकार का देखने को नहीं मिलता है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाने, किसानों को “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” देने की भी प्रशंसा की।

बॉक्स
*ओबीसी सिखाएगा अभय चौटाला को सबक : कांबोज*
हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के संयोजक करण देव कंबोज ने इनेलो विधायक तथा कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अभय चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री को छोटी जाति का बता कर उनका अपमान करने की निंदा करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग जातिवाद का जहर घोलकर वोट हथियाना चाहते हैं। जबकि भाजपा ने पूरे रादौर का विकास करवाने का काम किया है।

रैली में मौजूद रहे
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर मदन चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,पूर्व विधायक ईश्वर पलाका,बंता वाल्मीकि, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,हरबंस सैनी,नगर पालिका अध्यक्ष धनपत सैनी, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,देवेंद्र चावला,नितिन कंबोज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, पूर्व चेयरमैन डॉक्टर ऋषिपाल सैनी, विकास काम्बोज,मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी आदि बहुत से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‌कार्यक्रम में सरपंच डिम्पी सैनी की नेतृत्व में दर्जन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सैनी,लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करण देव कंबोज ने इनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles